Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की फावड़े से काटकर हत्या

UP News : अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की फावड़े से काटकर हत्या

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का हत्यायुक्त शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने फावड़े से प्रहार कर धड़ का सिर से अलग कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की जांच कर रही है। 

 जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव के समीप बाईपास पर एक अधेड़ की फावड़े से सिर काट कर हत्या कर दी गई। कोतवाल सतेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को हत्यारे खंदक की नीचे ले जाकर फावड़े से प्रहार करने के बाद सिर को कुचला फिर खंदक में ले जाकर उसके सिर को काट कर अलग कर फेंका गया। जिससे पहचान न हो सके। शव के पास से एक फावड़ा, एक कंबल, एक तकिया तथा एक जोड़ी चप्पल भी मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की अग्रिम जांच की जायेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular