लखनऊ (हि.स.)। अजीत सिंह हत्याकांड को लेकर थोड़ी देर में सयुंक्त पुलिस आयुक्त, अपराध प्रेसवार्ता करेंगे। पुलिस ने हरियाणा से एक शूटर को मुस्तफा को पकड़ा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। इसके अलावा पुलिस ने हमलावरों की मदद के लिए आजमगढ़ से आए मददगार अंकुर और बंधन को भी मुंबई से दबोचा है। पुलिस आज इस हत्याकांड से जुड़े सभी रहस्यों से पर्दा उठायेगी।
पुलिस के मुताबिक, अजीत हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे यह पता चला है कि इसके पीछे अंडरवर्ल्ड के लोगों का हाथ है। गैंगवार में जिस शूटर को गोली लगी थी, उसकी शिनाख्त अलीगढ़ निवासी राजेश तोमर के रुप में की है। राजेश कुख्यात सुनील राठी का करीबी बताया जा रहा है। वहीं, अम्बेडकरनगर में बलुआ चंदौली निवासी संदीप सिंह उर्फ बाबा समेत दो लोगों को दबोचा है।
आरोप है कि संदीप ने राजेश तोमर के साथ मिलकर अजीत पर गोलियां बरसाई थी। आरोपित संदीप सदर कोतवाली उकरा गांव निवासी अपने परिचित देवेंद्र सिंह के घर पर छिपा था। पुलिस देवेंद्र और उसके साथी संजय सिंह से पूछताछ कर रही है। जारी…
