Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अगवा दलित किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

UP News : अगवा दलित किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर । जिले के जेवर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से कथित तौर पर अगवा हुई दलित किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने कथित अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जेवर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय दलित किशोरी को गुलफाम नामक युवक कुछ दिन पूर्व कथित तौर पर अगवा कर ले गया था।घटना की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर गुलफाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular