Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अगले वर्ष श्रीलंका से आयोध्या तक निकलेगी श्रीराम वन...

UP News : अगले वर्ष श्रीलंका से आयोध्या तक निकलेगी श्रीराम वन गमन यात्रा, लिया गया संकल्प

अयोध्या (हि. स.)। राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा प्रस्तावित श्रीराम वन गमन यात्रा को लेकर अयोध्या सरयू तट पर संकल्प पूजन किया गया। यात्रा 14 जनवरी 2022 से निकलना प्रस्तावित है। श्रीलंका से निकलने वाली यह यात्रा 51 दिन में राम वन गमन मार्ग के 249 स्थानों पर विश्राम के उपरान्त अयोध्या पहुंचेगी। जिसमें 100 स्थानों पर भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र व आदर्शो पर आधारित कविताएं को प्रख्यात कवियों के द्वारा प्रस्तुति की जायेगी। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य इन्द्रेश थे। उन्होने बताया कि श्रीलंका से अयोध्या तक काव्य यात्रा निकाला जाना है। यह मकर संक्रान्ति पर 14 जनवरी 2022 से प्रारम्भ होगी। 1 मार्च 2022 को अयोध्या में इसका समापन होगा। प्रभु राम अयोध्या से लंका जिस मार्गों से गये थे यात्रा उन्हीं मार्गों से होकर गुजरेगी। 
उन्होंने बताया कि यात्रा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कवियों द्वारा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति के माध्यम से मर्यादा आदर्श के साथ रामराज्य को परिभाषित करेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular