गाजियाबाद (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में सक्रिय एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो वाहनों को चोरी कर चेसिस नंबर बदलकर दूसरे प्रदेशों में भेज देता था। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटर साईकिल, एक स्कूटी एक्टिवा व अवैध 270 अल्प्राजोलम की गोली व चार अदद चाकू नाजायज बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से इन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम समीर, राकेश, राहुल, इमरान, इदरीश, आस मोहम्मद व इमरान है। जो मसूरी क्षेत्र में रहते हैं। रेलवे स्टेशनों के पास चुराकर ले जाते थे और उनके नंबर बदल कर बेचकर मोटी अवैध कमाई कर रहे थे।
