Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP news : अंगूठे के निशान का क्लोन बनाकर ठगी करने वाला...

UP news : अंगूठे के निशान का क्लोन बनाकर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

नोएडा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल की नोएडा साइबर क्राइम टीम ने रजिस्ट्री ऑफिस में अंगूठा लगाने वाले लोगों के अंगूठे का फोटो लेकर, क्लोनिंग करने वाले एक ठग को गिरफ्तार कर लिया। वह अंगूठे का क्लोन बना कर उनके आधार कार्ड की डिटेल लेकर खाते से पैसे निकाल लेता था। 

उत्तर प्रदेश एसटीएफ साइबर टीम के अधीक्षक एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा के थाना साइबर प्रकोष्ठ पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर रोहित त्यागी नाम के ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित गाजियाबाद का रहने वाला है। उसने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। आरोपित के पास से पुलिस ने प्रिंटर, आधार कार्ड बनाने की मशीन, अंगूठे के निशान की क्लोनिंग करने की मशीन तथा चेक बुक आदि बरामद किया है। 

एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह बेरोजगार हो गया था। इसके बाद उसने ठगी का यह नया तरीका निकाला। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular