Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:हैरान हो जाएंगे अपहरण का यह कारण जानकर

UP News:हैरान हो जाएंगे अपहरण का यह कारण जानकर

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र के फिरोजाबाद जनपद के नगला सेंदलाल गांव में मंगलवार सुबह घर से बाहर निकली छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच बालिका के मकान पर एक पोस्टर लगा हुआ दिखा जिसमें बालिका की बहन से शादी का प्रस्ताव नहीं मानने पर उसके अपहरण की धमकी दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद बलदेव सिंह ने परिजनों से बातचीत कर घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया, छह वर्षीय बालिका मंगलवार सुबह अपने घर से बाहर निकली थी, तभी वह लापता हो गई। पोस्टर के बारे में पुलिस तहकीकात में जुटी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शादीशुदा पवन नाम का युवक बालिका की बहन से शादी करना चाहता है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टर लिखने वाले और लगाने वाले व्यक्ति के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कमाल का ताकतवर है यह आदमी, उठा लेता है भैंस, घोड़ा, ऊंट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular