Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:हिन्दू लड़के ने मुस्लिम लड़की से मंदिर में की शादी, दोनों...

UP News:हिन्दू लड़के ने मुस्लिम लड़की से मंदिर में की शादी, दोनों परिवार खुश

संवाददाता

औरैया। एक ओर जहां आजकल लव जिहाद की चर्चा जोरों पर है वहीं औरैया में हुई एक शादी सुर्खियां बटोर रही है। यहां अलग-अलग धर्मों के दो परिवारों की रजामंदी से प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। दिल्ली की रहने वाली रेशमा और औरैया के अमन ने बिधूना कस्बे में भगवान शंकर के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी में दोनों के परिजन पहुंचे और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है।
बिधूना के बराहर निवासी अमन दिल्ली में नौकरी करने गया था। वहीं, उसका परिचय दिल्ली की रहने वाली रेशमा से हुआ। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्रेम हो गया। तभी इन दोनों ने मजहबी बेड़ियों को तोड़ते हुए शादी करने का फैसला लिया। इसकी जानकारी जब रेशमा एवं अमन के घर वालों को हुई तो दोनों परिवारों के लोग बच्चों की खुशी के लिए राजी हो गए। शनिवार रात बिधूना में प्रसिद्ध शंकर जी के मंदिर पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में अमन एवं रेशमा ने हिंदू रीति रिवाज से अग्नि के फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। और साथ में जीने-मरने की कसम खाई। शनिवार की शाम बिधूना में भगवान शंकर के मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में अमन और रेशमा ने हिंदू रीति रिवाज से अग्नि के फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। नवदंपती को दोनों परिवारों ने आशीर्वाद दिया। लड़की के पिता सलीम ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। हम अपनी बेटी की खुशी में ही खुश हैं।

यह भी पढ़ें : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर छापा, सात गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular