Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:सड़क हादसे में की पति-पत्नी की मौत, दो घायल

UP News:सड़क हादसे में की पति-पत्नी की मौत, दो घायल

प्रादेशिक डेस्क

झांसी। उप्र के ललितपुर में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं। बानपुर थाने के भारौनी तिराहा के पास एक डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मैलवाराखुर्द टपरियन निवासी मोहन और उनकी पत्नी राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंगचारी निवासी महेंद्र व इमलिया निवासी नवल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, हालत गंभीर होने पर बाद में उनको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

यह भी पढें : भाजपा विधायक को पाक से मिली जान से मारने की धमकी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular