प्रादेशिक डेस्क
जौनपुर। क्लास सात में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसे ट्यूशन पढ़ाने वाला अध्यापक ले भागा। लड़की के पिता ने बंगाली अध्यापक डेविड बनर्जी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि आरोपी का असली नाम पता किसी को नहीं मालूम है। उसके मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा सात में पढ़ने वाली किशोरी घर के पास ही स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ती थी। विद्यालय में डेविड बनर्जी नाम का एक अध्यापक था। जिसके यहा उक्त छात्रा कोचिंग पढ़ने जाती थी। आरोप है कि बीती रात अध्यापक उसे भगा ले गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी अध्यापक का पता विद्यालय के मैनेजर को भी मालूम नहीं है जिसमें रहकर वह पढ़ा रहा था। किशोरी के परिजनों के मुताबिक वह लाकडाउन में यहां आया था और विद्यालय के मैनेजर ने उसे अपने यहां बिना किसी जांच पड़ताल के रख लिया और उससे अध्यापन कार्य कराने लगे। मैनेजर के पास केवल उसका मोबाईल नंबर और दस रूपये के स्टाम्प पेपर वाली एग्रीमेंट डीड पर एक पासपोर्ट साइज का फोटो है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। किशोरी के परिजन लव जिहाद की आशंका से परेशान हैं उनकी दिन रात की चैन छिन गई है। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढें : भ्रष्टाचार पर डीएम का जोरदार प्रहार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
