Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:स्कार्पियो से टकराई बाइक, जीजा-साली की दर्दनाक मौत

UP News:स्कार्पियो से टकराई बाइक, जीजा-साली की दर्दनाक मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दर्दनाक हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। बलिया-लखनऊ मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव के पास सोमवार की देर रात हादसा हुआ। ससुराल से साली को घर लेकर जा रहे जीजा की बाइक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर गांव निवासी राधेमोहन प्रजापति(28) की क्षेत्र के भरौली गांव में है। सोमवार को वह ससुराल आया था। देर रात अपनी साली किरन (26) पुत्री रामबचन प्रजापति को लेकर बाइक से घर के लिए निकला। सुरिस गांव स्थित पापुलर राइस मिल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार जीजा-साली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया और सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते दोनों परिवार के लोग रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : दैनिक कार्यावधि को नियमित सेवा में जोड़कर वेतनमान मांगना अनुचित

UP News:स्कार्पियो से टकराई बाइक, जीजा-साली की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES

Most Popular