प्रादेशिक डेस्क
बिजनौर । मुरादाबाद रोड स्थित लक्ष्य कालेज के पास मंगलवार देर रात कार और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। मरने वालों में एक युवक बिहार का रहने वाला था। तीनों युवक टावर लगाने का कार्य करते थे और दोस्त थे।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात एक बजे हादसा हुआ, जिसमें कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संदीप कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी तावली गांव थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, नमनपाल पुत्र विनोद कुमार बंतीखेड़ा गांव थाना बाबरी जिला शामली और दीपक पुत्र रामबहादुर बसवापुर गांव जिला सिवान बिहार के रूप में हुई, जबकि गंभीर रूप से घायल साथी अंकित कुमार पुत्र परमवीर निवासी किसोरी गांव थाना जानी जिला मेरठ को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार को नमनपाल के पिता विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। विनोद कुमार ने बताया कि उनका क्रेन का व्यापार है, जिसके द्वारा मोबाइल टावर व अन्य स्थानों पर लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य किया जाता है। इस समय बिजनौर में कार्य चल रहा था। सभी दोस्त एक साथ व्यापार करते थे, लेकिन इस बात का पता नहीं चला कि रात में वह स्योहारा की ओर क्यों गए थे। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढें : NPA खातों की वसूली के लिए जागरूकता अभियान चला रहा इंडियन बैंक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
