प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। राजधानी विभूतिखंड पुलिस ने रविवार देर रात एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुराने थाने के पीछे संचालित होटल रूद्रा इन में छापा मारकर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में गैरप्रांत की युवतियां शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी है। एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, होटल रूद्रा इंन में रविवार रात पुलिस टीम ने छापा मारा। अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। सभी युवतियां गैर प्रांत से बुलाई गई थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि होटल के प्रबंधक व अन्य जिम्मेदारों ने उनसे गलत काम करने को मजबूर किया है। पुलिस ने युवतियों को वहां से मुक्त कराया। वहीं, होटल मैनेजर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में कई लोग हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पूनम नाम की महिला अपने साथियों संग युवतियों से जबरन गलत काम करवा रही थी। इस गिरोह में दीपक नाम का युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने पूनम व दीपक सहित अन्य बिचौलियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं मुक्त कराई गई युवतियों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को सेक्स रैकेट के बारे में कुछ दिन पहले किसी ने कॉल कर बताया था। कॉल करने वाले ने गैरप्रांत की चार युवतियों को बंधक बनाकर गलत काम कराने की सूचना दी थी। इसके बाद कमिश्नर ने डीसीपी पूर्वी को निर्देश दिया कि इसकी जांच एसीपी विभूतिखंड को सौंपें। एसीपी ने इस बारे में और जानकारी हासिल की। इसके बाद रविवार देर रात को चारों युवतियों को मुक्त कराया।
यह भी पढ़ें : अस्पताल के ICU में लगी आग, नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
