Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:सुहागरात से पहले गायब दूल्हे की पेड़ लटकी मिली लाश

UP News:सुहागरात से पहले गायब दूल्हे की पेड़ लटकी मिली लाश

संवाददाता

पीलीभीत। शादी की पहली रात को घर से गायब दूल्हे की लाश शनिवार शाम को पेड़ से लटकी मिली। परिजन दो दिनों से उन्हें खोज रहे थे। घटना के बाद परिजनों में मायूसी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव नहीं उतारने दिया। गांव सिसइया साहब के परमाल सिंह यादव का बिलसंडा रामनगर कॉलोनी में मकान है। नौ दिसम्बर को उनके छोटे बेटे लोकेन्द्र की शादी हुई। लोकेन्द्र ग्राम प्रधान थे। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर के महेन्द्र पाल की बेटी सरला से हुई। दस दिसंबर को लोकेन्द्र दुल्हन लेकर घर आ गये। इसी रात को करीब 11 बजे के आसपास फोन से बात करने के बाद प्रधान घर से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें देखा गया। उसके बाद से वह गायब थे। परिजन मैनपुरी, शाहजहांपुर से लेकर तमाम रिश्तेदारी में खोज रहे थे। बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सीडीआर निकलवाई। तीसरे दिन दोपहर तक कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने घर पहुंचकर दुल्हन से भी बात की। कई नंबरों का सीडीआर निकलवाया। परिजन और गांववाले प्रधान को खोज रहे थे। शनिवार शाम को घर से करीब दो किमी. की दूरी पर बिहारीपुर गांव में एक खेत से प्रधान की लाश पेड़ से लटकी मिली। कुछ ही देर में शिनाख्त हुई तो हजारों की तादायत में लोग मौके पर उमड़ पड़े। इंस्पेक्टर बिरजाराम भी पीछे से फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गये।
बिलसंडा में ऐसा पहली बार हुआ। शादी के बाद दूल्हा घर पहुंचा और पहली ही रात को गायब हो गया। फिर उसकी लाश मिली। हर कोई इस घटना के बाद स्तब्ध है। नई नवेली दुल्हन सरला अपनी किस्मत को कोस रही है। जिसे पति का साथ एक दिन को भी नहीं मिला। सारे सपने टूट गये। मेंहदी छूटने से पहले सुहाग उजड़ गया। चंद घंटे की इस दुल्हन की जिंदगी को सोचकर शाहजहांपुर से पीलीभीत तक लोग ऊपर वाले के विधान को कोस रहे थे। जवान बेटे को खोकर पिता, मां, भाई और बहन सब बेसुध थे। मुंह से सिर्फ ये निकल रहा था कि भगवान ये क्या किया? ऐसा कौन करता है। मां जिसने बेटे के सिर पर सेहरा बांधा वो पेड़ पर लटकी लाश देख जमीन पर बेहोश पड़ी थीं। प्रधान होने के कारण गांव से भी सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गये। लोकेन्द्र स्वभाव ऐसा था कि हरकोई उसका होकर रह जाता है। परिजनों के साथ साथ गांववाले भी रो रहे थे।

यह भी पढ़ें : सीबीआई की कस्टडी से 45 करोड़ का 103 किलो सोना गायब!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular