Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:सुहागरात पर दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आया दूल्हा

UP News:सुहागरात पर दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आया दूल्हा

प्रादेशिक डेस्क

मुरादाबाद। यूपी के अमरोहा में शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। वह पत्नी से दवाई लाने को कहकर निकला था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पर पता नहीं चला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला शिवद्वारा निवासी मोबीन सलमानी का बेटा खुर्शीद दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। 27 जनवरी की रात खुर्शीद की बारात अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव अहरोई में गई थी। गुरुवार को घर पर वलीमे की दावत थी। परिजन और रिश्तेदार दावत में मशगूल थे। इसी बीच आधी रात के बाद खुर्शीद घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक खुर्शीद अपनी पत्नी से खुद की तबियत खराब होने की बात कहकर दवाई लाने के लिए कहकर निकला था। वह शुक्रवार की सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने खुर्शीद को काफी तलाश किया। तमाम रिश्तेदारियों में जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल। परिजनों ने खुर्शीद के फोटो के साथ उसके लापता होने की सूचना सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल की है। शहर कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश जारी है। उसकी बरामदगी के लिए टीम लगाई गई हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular