प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवबंद में सीबीआई ने अपने ही डिप्टी एसपी के घर छापेमारी की। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई। देवबंद के रेलवे रोड निवासी राजीव सीबीआई में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। बुधवार सुबह सीबीआई ने उनके पैतृक आवास देवबंद अस्पताल के सामने छापेमारी की। चार गाड़ियों का काफिला रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी में पहुचा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गाज़ियाबाद स्थित आवास पर भी रेड के बाद राजीव को सस्पेंड किए जाने की चर्चाएं भी चल रही है। राजीव पर करप्शन का आरोप है। स्थानीय पुलिस इस बारे में कोई जानकारी नही दे रही है। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्यय का कहना है कि सीबीआई ने करवाई की है। क्या कार्रवाई चल रही है इसकी जानकारी नही है। कालोनी के सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
