Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से हुई शादी

UP News:सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से हुई शादी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी के इटावा में धूमधाम से हो रही शादी में उस समय कोहराम मच गया जब एकाएक दुल्हन की मौत हो गई। विवाह की रस्में पूरी होने वाली थी कि अचानक सात फेरों से पहले दुल्हन को हार्ट अटैक आ गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इसके तुरंत बाद उसी मंडप में दुल्हन की छोटी बहन के सामने शादी का प्रस्ताव रखकर उसको समझाया बुझाया, इस पर उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। आपसी रजामंदी से दुल्हन की छोटी बहन के साथ वैवाहिक रश्म अदायगी के बाद बारात को विदा किया गया।
क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी रमापति की पुत्री सुरभि की शादी का समारोह को लेकर परिवारीजन हर्ष उल्लास के साथ बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। इकदिल के नावली गांव से अनिल कुमार का बेटा मंजेश कुमार अपनी बरात लेकर बारात पहुंचा। बरात के पहुंचने पर वधू पक्ष के लोग कोविड नियमों के तहत स्वागत सत्कार में लग गए, समारोह में वैवाहिक रश्मों के दौरान द्वारचार आदि रश्में विधिविधान के साथ सम्पन्न हुई, निर्धारित मूहर्त पर भांवर की तैयारियां शुरू हो गई, इसी बीच सुबह के करीब 4 बजे हाथों में मेंहदी सजाए दुल्हन बनी सुरभि ने परिवारीजनों से अचानक सीने में दर्द की शिकायत की, तो उसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पातल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की अचानक मौत होने से कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस बीच गांव के कुछ लोगों के बीच दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी पर दुल्हन की छोटी बहन निशा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा गया, इसको स्वीकार करने के बाद निशा की शादी दूल्हे से कर दी गई। गमगीन माहौल में वैवाहिक रश्मों की औपचारिकताएं पूरी कर दूल्हे के साथ विदाई की गई। बाद में मृतका सुरभि के शव को गांव के नजदीक खेत मे रुंधे गले से परिवारीजनों व ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी। मृतका के भाई गौरव ने बताया कि मंगलवार की रात को शादी का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान बहन सुरभि की अचानक तबियत बिगड़ने पर नजदीक के निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सक ने सुरभि की हार्ट अटैक से मौत होने की बजह बताई, आपसी रजामंदी से छोटी बहन निशा को दूल्हे के साथ विदा किया गया। इस बीच मृतका की मां गुडडी देवी की आंखों से पुत्री सुरभि की मौत पर आंसू निकलते रहे, मां को पुत्र गौरव बार बार संभालता रहा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular