संवाददाता
पीलीभीत। जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर पुलिस ने छापा मारकर सात संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवकों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के समीप सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कश्यप के राकेश होटल में कुछ संदिग्ध युवक रुके हुए हैं। इस पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने छापा मारा। पुलिस को मौके से दो कमरों में सात युवक मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और 10 कारतूस मिले। पुलिस सभी युवकों को हिरासत में लेकर थाना सुनगढ़ी आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विनीत शर्मा निवासी ग्राम मितली थाना बागपत जिला बागपत, जावेद अब्बासी पुत्र नजीर अब्बासी निवासी अजीत कॉलोनी थाना आदर्शनगर जिला फरीदाबाद हरियाणा, कपिल कश्यप पुत्र साहब सिंह निवासी मितली, संदीप सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम पथरेडी थाना विलासपुर जिला गुड़गांव हरियाणा, पीयूष चतुर्वेदी पुत्र राकेश चतुर्वेदी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भरतपुर राजस्थान, रवि ठाकुर पुत्र महावीर ठाकुर निवासी ग्राम भदनवारा थाना सुरीर मथुरा, गौरव ठाकुर पुत्र नरेश ठाकुर ग्राम खेड़ा थाना सरधना मेरठ बताया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अभी तक युवकों को टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रहे थे। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि युवकों से पूछताछ की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों का चालान कर जेल भेजा जाएगा। तफतीश जारी है। आरोपियों के घरों से भी संपर्क किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग से भारी नुकसान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
