प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। राज्य के बलिया जिले में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंचीं महिलाओं ने सोमवार दोपहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मंत्री का घेराव भी किया और कुर्सिंयां भी इधर-उधर फेंक दीं। महिलाएं स्कूल में पुराने बच्चों को मिलने वाली अनुदान राशि की मांग कर रहीं थीं। मंत्री के बीएसए से बात करने के बाद भी महिलाएं तत्काल अनुदान राशि दिलाने की जिद पर अड़ी रहीं। मौके पर सीओ और कोतवाल महिला पुलिस के साथ पहुंचे और महिलाओं को वहां से हटाया। वहीं महिलाओं ने कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मंत्री शुक्ला ने बताया कि यह सब प्रायोजित था। इसके पीछे साजिश है। सोमवार की दोपहर कई महिलाएं मंत्री के कार्यालय पर बच्चों को मिलने वाली अनुदान राशि की शिकायत करने गई थीं। आरोप है कि वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उनका रोष विरोध के तौर पर सामने आया। इस दौरान महिलाओं का आक्रोश देखकर लोग मौके से भाग निकले तो आक्रोशित महिलाओं ने कुर्सियां फेंककर अपना गुस्सा निकाला। मंत्री के कार्यालय में तोड़फोड़ होने की जानकारी मिलते ही महिला पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे और आनन-फानन महिलाओं को समझा बुझाकर परिसर के बाहर किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं से पुलिस अधिकारियों की भी बहस हुई़। विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने आश्वासन देकर महिलाओं को बाहर किया। कुछ महिलाओं को पकड़कर कोतवाली लाया गया। मंत्री ने महिलाओं के आक्रोश को साजिश का हिस्सा बताते हुए इस पर अपना रोष जाहिर किया। कहा कि महिलाओं की मांग के अनुरूप ही अधिकारियों तक उनकी बात को पहुंचाकर समस्या का निवारण करने का प्रयास किया गया था। इसके बाद महिलाएं आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगीं।
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : जानिए किसे देना होगा अदेयता प्रमाण पत्र
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
