Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:शादी से पूर्व प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

UP News:शादी से पूर्व प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र के पीलीभीत जिले के पूरनपुर के आगे चंदिया हजारा क्षेत्र में प्रेमी युगल संदिग्ध हालात में पड़े मिले। दोनों ने किसी विषाक्त का सेवन किया है। मौके पर युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत नाजुक बताते हुए पुलिस को जानकारी दी गई है। चंदिया हजारा के बंगाली कॉलोनी निवासी बीस वर्षीय युवती और 22 वर्षीय युवक में दोस्ती है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच काफी दिनों से नजदीकियां चल रही थीं। इस बीच युवती की शादी उत्तराखंड शक्ति फार्म पर तय कर दी गई। शादी आगामी 26 अप्रैल को होनी थी। इससे पूर्व ही दोनों युवक युवती ने विषाक्त का सेवन कर लिया। शारदा नदी से पूर्व खेत में जब दोनों को बेसुध हालत में देखा गया तो जानकारी हुई। युवती को उपचार के लिए ले जाया गया है। जबकि युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर दो सिपाही पहुंचे हैं। खेत में ही पास में विषाक्त का पैकेट व सिंदूर पड़ा मिला है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular