Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:शादी के बाद दूल्हे की हुई थी मौत, अब दुल्हन समेत...

UP News:शादी के बाद दूल्हे की हुई थी मौत, अब दुल्हन समेत नौ को कोरोना

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ही परिवार के 9 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार में करीब 10 दिन पहले एक शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर दूल्हे की मौत हो गई थी। हालांकि दूल्हे की कोरोना जांच नहीं कराई गई थी। शक होने पर परिवार के लोगों ने जांच कराई तो दुल्हन समेत 9 लोगों का कोविड-19 रिजल्ट पॉजिटिव आया। फिरोजाबाद की चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) डॉ नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जसराना क्षेत्र के गांव नगला सावंती के रहने वाले युवक की शादी करीब 10 दिन पहले हुई थी। इसके तुरंत बाद वह अस्वस्थ हो गया और 4 दिसंबर को दूल्हे की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि उसका कोविड टेस्ट नहीं हुआ था। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि उसकी मौत कोविड-19 से हुई थी। दूल्हे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई, इसमें 9 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें दुल्हन की सास और देवर भी शामिल हैं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। सीएमओ कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गांव के अन्य लोगों की कोरोना जांच करने के लिए मेडिकल कैम्प लगाया गया है।
फिरोजाबाद सीएमओ ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 3673 मामले सामने आए हैं। इसमें से फिलहाल 171 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि कोविड-19 की चपेट में आकर 67 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी के लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो बुधवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 5 लाख 59 हजार 499 मामले सामने आए हैं। इसमें से 5 लाख 30 हजार 854 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि राज्य में कोरोना की चपेट में आकर 7987 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है और अभी तक 2 करोड़ से अधिक सैंपल्स की जांच हो चुकी है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular