प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। सीतापुर जिले के महमूदाबाद कस्बे के मोहल्ला भट्ठा में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल लोगों की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में करीब पचास लोगों को स्वास्थ्य केन्द्र लाकर भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी का कहना है कि संभवतः खाने में कोई दूषित पदार्थ मिल गया हो, इसी कारण फूड प्वाइजनिंग हुई। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। महमूदाबाद कस्बे के मोहल्ला भट्ठा में बादशाह के घर गुरुवार शाम वलीमा की दावत थी। इसमें इलाके के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में रिश्तेदारों के साथ बच्चे भी शामिल थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे कस्बा निवासी मोहम्मद कलीम की हालत अचानक खाना खाते ही बिगड़ गई। इसी के बाद तो कार्यक्रम में एक-एक कर बच्चे व लोग बीमार होने लगे, उल्टी-दस्त शुरू होने पर अफरातफरी मच गई। आधा घण्टे के भीतर लोगों की बीमार लोगों की संख्या पचास के करीब पहुंच गई। एक एक कर सभी लोगों को सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महमूदाबाद ले जाया गया। जहां हालत देखते हुए सभी भर्ती कर लिए गए। कई घण्टे चले इलाज के बाद बीमार लोगों की हालत में सुधार हुआ। डॉ. मोहम्मद अनवर का कहना है कि संभवतः खाने में कोई दूषित पदार्थ मिल गया होगा, जिसके कारण फूड प्वाइजनिंग हुई है। अस्पताल में भर्ती करीब पचास लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने कुल मामले की जानकारी लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। इनका कहना है कि खाद्य विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है, खाने की सैंपलिंग कराई जा रही है, ताकि स्थितियां स्पष्ट की जा सकें।
यह भी पढें : बोलेरो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो बारातियों की मौत
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
