प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। प्रयागराज विवेकानन्द युवा सप्ताह के तहत नेहरु युवा केंद्र प्रयागराज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अरैल घाट पर किया गया। कार्यक्रम के अतिथि जीवन बचाओ आंदोलन के प्रमुख पर्यावरणविद सन्तोष कुमार बाजपेयी ने उपस्थित बच्चों युवाओं को सम्बोधित करते हुए विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारो को अपनाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी विवेकानन्द के बताये आदर्शों पर चलकर प्रकृति गंगा की निर्मलता अविरलता की रक्षा करने में सक्षम है। आवश्यकता उसे अपने जीवन आचरण में आत्मसात करने की है। बाजपेयी ने कहा कि गंगा यमुना बड़ी नदियों के साथ छोटी अपने-अपने गाँव की नदी बचाइए, क्योंकि छोटी नदियां तेजी से अपना अस्तित्व खो रहीं हैं। युवाओं द्वारा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन अभियान चलाकर महत्वपूर्ण कार्य किये जा सकते हैं। कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान की मालविका पांडेय, कुवर जी तिवारी, सीएमपी डिग्री कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा प्रमोद शर्मा, नमामि गंगे के स्टेट हेड रिचा नारायण आदि ने विचार व्यक्त किये। बच्चों तथा युवाओं के बीच पेन्टिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली आदि के जरिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे एषा सिंह ने गंगा स्वच्छता पर प्रकाश डाला। वर्धा कालेज के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पांडेय ने किया।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
