Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:विजय जुलूस रोकने पर प्रधान समर्थकों का पुलिस पर हमला, दो...

UP News:विजय जुलूस रोकने पर प्रधान समर्थकों का पुलिस पर हमला, दो घायल

प्रादेशिक डेस्क

मुजफ्फरनगर। जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव में विजयी हुए प्रधान के समर्थकों ने जुलूस रोकने पर पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एक उपनिरीक्षक व सिपाही घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार बुढ़ाना के गांव मन्दवाडा में प्रधान पद जीतने पर उसके समर्थक विजय जुलूस निकाल रहे थे। सूचना पर विजय जुलूस रोकने गई पुलिस पर प्रधान समर्थक ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में एक एसआई व एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा। पुलिस ने दर्जनों ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है।
हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर में प्रधान पद पर जीतने के बाद विजय जुलूस मनाया गया जहां हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने और प्रतिबंध के बाद भी विजय जुलूस निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हाफिजपुर प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी के विजय होने पर विजेता प्रधान और उसके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला जिसको लेकर विजेता प्रधान के प्रतिद्वंद्वी के घर के सामने से जुलूस के निकाले जाने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ शांति भांग धारा 144 का उल्लंघन करने और प्रतिबंध के बाद भी विजय जुलूस निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है
सहारनपुर जिले में जीत का जश्न मना रहे प्रधान के विरुद्ध गागलहेड़ी पुलिस ने की बड़ी करवाई की है। पुलिस ने प्रधान सहित समर्थकों पर गम्भीर धाराओ में मुकदमा किया है दर्ज। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। थाना गागलहेड़ी के गाँव हरोडा मुस्तकम के निर्वाचित ग्राम प्रधान सुलेमान अपने समर्थको के संग जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी जमकर नारे बाजी की ओर सरकारी गाईड लाईन का पालन नही किया।।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जश्न मना रहे समर्थकों के खिलाफ करवाई की। पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुलेमान सहित उनके समर्थकों के विरुद्ध गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular