Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:वर्दी में लूट करने वाले दारोगा-सिपाही होंगे बर्खास्त

UP News:वर्दी में लूट करने वाले दारोगा-सिपाही होंगे बर्खास्त

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के महराजगंज निचलौल के सर्राफा कारोबारियों से गोरखपुर के नौसढ़ में लूट करने वाले पुलिस कर्मियों का बच पाना आसान नहीं है। कानून के जानकार बताते हैं कि लूट की रकम और सोने की सौ प्रतिशत बरामदगी ही इनके गले की फांस बनेगी। अगर यह रकम बरामद नहीं होती तो फिर बाद में उन्हें संदेह का लाभ मिल सकता था पर रुपये बरामद होने के बाद हालात इनके पक्ष में नहीं हो पाएंगे। इनके अलावा जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है उन पर भी यह मामला नहीं डाल सकते हैं क्योंकि बरामदगी इन्हीं के पास से दिखाई गई है। वहीं अन्य मामलों में जिसमें पुलिसवाले अब तक बच निकले हैं उसमें सबसे बड़ी वजह बरामदगी का न होना ही था। सिर्फ बयानों के आधार पर कार्रवाई हुई लेकिन रुपये बरामद नहीं हुए इसका उन्हें लाभ मिल गया।
महराजगंज, निचलौल के रहने वाले दीपक वर्मा और रामू वर्मा से बीते बुधवार को बस्ती जिले के पुरानी बस्ती में तैनात दरोगा धर्मेन्द्र यादव ने दो अन्य सिपाहियों के साथ मिलकर गोरखपुर के नौसढ़ के पास लूट की थी। रुपये और गहने के साथ लखनऊ जा रहे दोनों व्यापारियों को उन्होंने गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से चेकिंग के बहाने अगवा किया था और बाद में दोनों के पास से 19 लाख रुपये और 11 लाख रुपये की कीमत का सोना लूट लिए थे। जिस बोलेरो को उन्होंने वारदात में इस्तेमाल किया था उसी से उनकी पहचान हो गई। पुलिस ने पहले बोलेरो मालिक को पकड़ा तो फिर ड्राइवर की जानकारी हुई और ड्राइवर ने तोते की तरफ सब कुछ बता दिया। ड्राइवर को यही पता था कि साहब लोग दबिश में गोरखपुर जा रहे हैं। यही वजह थी कि वह कुछ भी नहीं छिपाया और पुलिसवालों की करतूत सामने आ गई। रुपये और सोना बरामद करने के लिए पुलिस ने बदाव बनाया तो उसे भी इनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। दरअसल शुरुआत में पुलिसवाले यही मान रहे थे कि उन्होंने लूट नहीं की है बल्कि दो नम्बर के रुपये और साने में से कुछ ले लिया है। हालांकि जब उन्हें पता चला कि लूट के वे मुल्जिम बन गए हैं तो फिर उनके होश उड़ गए। माना जा रहा है कि केस को और मजबूत करने के लिए बोलेरो चालक को आगे जाकर पुलिस गवाह भी बना सकती है। अब तक जांच में यह माना जा रहा है कि बोलेरो चालक के गाड़ी का पुलिसवाले इस्तेमाल करते थे। उसे यही बताया जाता था कि गोरखपुर में दबिश देकर बदमाश को पकड़ना है।

यह भी पढ़ें : थानेदार समेत 10 पुलिस कर्मियों पर FIR के आदेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular