Sunday, December 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP News:लॉयन सफारी में जेसिका ने जन्मे दो शावक

UP News:लॉयन सफारी में जेसिका ने जन्मे दो शावक

देवेश शर्मा

इटावा। लॉयन सफारी में नन्हें शावकों की आवाज से खुशियां बिखर गईं। 105 दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार आधी रात को शेरनी जेसिका ने दो बच्चों को जन्म दिया। सफारी प्रशासन फिलहाल शेरनी और बच्चों की देखरेख में जुटा है। करीब 10 दिन बाद बच्चों की आंख खुलने पर शेरनी को बाहर लाया जाएगा। इस दौरान धूमधाम से जश्न मनाने की तैयारी है। सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा ने बताया कि जच्चा और बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि शावकों का नामकरण ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साढे़ तीन माह पहले शेर मनन से जेसिका की मेटिंग कराई गई थी। तभी से जेसिका की निगरानी और देखभाल चल रही थी। प्रसव के लिए तीन कमरे का अलग सेट बनाया गया था। सप्ताह भर से जेसिका इसी विशेष कक्ष में रह रही थी। उसके खाने आराम करने और प्रसव के लिए अंधेरा कमरा बनाया गया था। शुक्रवार रात 12ः08 बजे जेसिका ने पहले बच्चे को जन्म दिया। इसके करीब एक घंटे बाद 1ः13 बजे दूसरा शावक जन्मा। उन्होंने बताया कि बच्चा अस्वस्थ होने या उनका असामान्य व्यवहार होने पर अमूनन शेरनी बच्चे को खुद से दूर कर देती है, लेकिन जेसिका ने प्रसव के कुछ देर बाद ही दोनों शावकों को दूध पिलाना शुरू कर दिया। इससे साफ है कि दोनों शावक स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें : सीबीआई की कस्टडी से 45 करोड़ का 103 किलो सोना गायब!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular