Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:लेखपाल की पांच करोड़ की सम्पत्ति सीज

UP News:लेखपाल की पांच करोड़ की सम्पत्ति सीज

प्रादेशिक डेस्क

मैनपुरी। करोड़ों के जमीन घोटाले में फेंसे लेखपाल प्रदीपेंद्र सिंह चौहान की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने सीज कर दी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। इस दौरान लेखपाल के परिवारीजनों से भी पुलिस को जूझना पड़ा। संपत्ति का रिसीवर तहसीलदार को बनाया गया है। आरोपी लेखपाल पिछले दिनों ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। भोगांव के ग्राम अहिरवा में हुए करोड़ों के जमीन घोटाले में नगर के राजा का बाग निवासी लेखपाल प्रदीपेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ भी भोगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हुई। बिछवां थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। लेखपाल के विरुद्ध डीएम कोर्ट में संपत्ति जब्त करने का मामला चल रहा था। इस पर डीएम ने उसकी संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी कर दिए। गुरुवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह, सीओ सिटी अभयनरायन राय, कोतवाली और बिछवां पुलिस को लेकर राजा का बाग गली नंबर 4-ए में पहुंचे और लेखपाल के घर कुर्की की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस, लेखपाल के घर पहुंची तो महिलाओं ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस को बुलाकर जबरन दरवाजा खुलवाया गया। नोकझोंक के बाद पुलिस ने परिवारीजनों को बाहर निकाला और मकान सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान चार मंजिला मकान और दुकानें सील की गई हैं। सीओ अमर बहादुर सिंह ने बताया कि लेखपाल ने नोएडा में भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खरीदी है। मूल रूप से कुरावली के फतेहजंगपुर निवासी प्रदीपेंद्र ने 2011 में दादरी गौतमबुद्ध नगर के ग्राम चिप्पियाना बुजुर्ग में 116.44 वर्ग मीटर का खाली प्लॉट खरीदा था जिसकी वर्तमान कीमत 80 लाख रुपये है। दादरी में ही लेखपाल ने 104.72 वर्ग मीटर का दूसरा प्लॉट खरीदा है, इसकी कीमत भी लगभग 80 लाख रुपये बताई गई है। इस संपत्ति को सीज करने के लिए डीएम गौतमबुद्ध नगर को डीएम मैनपुरी की तरफ से पत्र भेजा गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular