Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:रोजाना टूट रहा कोरोना का रिकॉर्ड, आज मिले 1446 नए मरीज

UP News:रोजाना टूट रहा कोरोना का रिकॉर्ड, आज मिले 1446 नए मरीज

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट गहराने लगा है। यहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मार्च में हर दिन ज्यादा रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को कोरोना से संक्रमित 1,446 नए रोगी मिले हैं। वर्ष 2021 में मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। पहले 17 दिसंबर, 2020 को 1539 रोगी मिले थे। शनिवार को 1,061 और शुक्रवार को 1,032 रोगी मिले थे। अब एक्टिव केस बढ़कर 7,692 हो गए हैं। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 439 रोगी मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा 2,193 रोगी राजधानी में ही हैं। उत्तर प्रदेश में रविवार को नए मरीजों के मुकाबले फिर कम रोगी ठीक हुए। बीते 24 घंटे में 367 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। तीन और रोगियों की मौत के साथ अब तक कुल 8,786 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। लखनऊ में फिर सबसे ज्यादा 439 रोगी मिले हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 2193 मरीज राजधानी में ही हैं। लखनऊ समेत 20 जिलों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
यूपी के जिन जिलों में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है, उसमें कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, शाहजहांपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, झांसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, उन्नाव, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद और बलरामपुर शामिल है। अब तक कुल 6.13 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 5.97 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.46 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक कुल 3.45 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। कोरोना वायरस का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने सभी जिला और मंडल स्तर पर स्थापित किये गए एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह सक्रिय करने का निर्देश दिया है। शासनादेश में कहा गया है कि पूर्व में जिला और मंडल स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्षों को पहले की तरह क्रियाशील करते हुए उनमें पालीवार अधिकारियों को इंचार्ज बनाया जाए। नियंत्रण कक्ष में समुचित समन्वय स्थापित करने के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिकों को जरूरत के मुताबिक संबद्ध किया जाए। साथ ही, नियंत्रण कक्ष को राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केंद्र से लगातार जोड़े रखा जाए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular