Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:रेलवे के इस फैसले से हड़कम्प, बड़े आंदोलन की तैयारी

UP News:रेलवे के इस फैसले से हड़कम्प, बड़े आंदोलन की तैयारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। रेलवे बोर्ड की ओर से रिक्त पदों का पचास प्रतिशत सरेंडर करने के आदेश का कर्मचारियों ने विरोध किया है। बोर्ड ने 31 मई तक आदेश वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ऑल इंडिया मेंस फेडरेशन के तत्वावधान में एनई रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ इकाई की ओर से विरोध-प्रदर्शन हुआ। हजरतगंज स्थित डीआरएम दफ्तार परिसर में मंडल मंत्री अजय कुमार वर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन में प्रस्ताव पारित किया गया कि यूनियन के साथ विचार विमर्श के बाद ही पदों को सरेंडर किया जाए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में संदीप कुमार, प्रवीण कुमार, एके मंडल, मनोज कुमार सिंह औक गौस मोहम्मद समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

यह भी पढें : ससुराल से पत्नी को लाने गए युवक ने लगा ली आग

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular