प्रादेशिक डेस्क
वाराणसी। उप्र के गाजीपुर जिले में रात में निकाह हुआ और दूसरे दिन सुबह दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। चौंकाने वाली यह घटना कासिमाबाद क्षेत्र के कोतवाली स्थित एक गांव में हुई। गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी का निकाह था। बारात बिहार के बक्सर से आई थी। निकाह के बाद दूसरे दिन सुबह की रस्मों के दौरान कन्या पक्ष की औरतों को दूल्हा पोलियो ग्रस्त लगा। यह बात लड़की को पता चली तो उसने शादी से इंकार कर दिया और थाने में पंचायत के बाद बाराती लौट गए। रविवार की शाम बारात गांव पहुंची थी। स्वागत और नाश्ते आदि के बाद मौलाना ने लड़का और लड़की का निकाह पढ़ाया। सोमवार सुबह लड़की पक्ष की कुछ औरतें दूल्हे को वैवाहिक रस्मों के लिए घर में ले गई कि अचानक एक औरत की निगाह दूल्हे के पोलियो ग्रस्त दाहिने हाथ और पैर पर पड़ गई। वर पक्ष ने इसके बारे में कन्या पक्ष को नहीं बताया था। दूल्हे के पोलियो ग्रस्त होने की जानकारी होने पर लड़की ने विदा होने से इंकार कर दिया। इस पर घराती एवं बारातियों में विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां पंचायत में तय हुई बात पर दूल्हे ने लड़की को तलाक दिया और किसी तरह मामला हल हुआ। बाद में बराती बिन दुल्हन के बिहार लौट गए।
यह भी पढें : पिता की हत्या करने का आरोपी पुत्र गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
