प्रादेशिक डेस्क
कानपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला कारागार में बंदियों में संक्रमण फैलने के बाद अब कोरोना ने राजकीय बालिका संरक्षण गृह में दस्तक दे दी है। स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह की 13 किशोरियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं नौबस्ता के बाल सम्प्रेक्षण गृह में एक किशोर संक्रमित मिला। 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे से लेकर जिला प्रशासन तक खलबली मची है। कानपुर में कोरोना एक्टिव केस 345 हो गए हैं। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 33455 है। जबकि कानपुर में कोरोना से 844 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई व अन्य राज्यों से आ रहे कोरोना वायरस को लेकर शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने कानपुर में सैंपलिंग बढ़ा दी है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही फोकस सैंपलिंग भी कराई जा रही है। कानपुर में रोजाना चार हजार से अधिक सैंपलिंग कराई जा रही है। इस क्रम में बालिका गृह से किशोरियों एवं वहां रहने वाले बच्चों का भी नेजल एवं थ्रोट स्वाब का नमूना लिया गया था। अधिकारियों के अनुसार तीन दिन पहले 134 की जांच हुई थी। सभी के सैंपल एकत्र कराकर सीएमओ कार्यालय से शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब भेजे गए थे। वहां से रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक हलके में खलबली मच गई। पिछले साल 66 संवासिनी को कोरोना हुआ था।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
