Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:ये सब चुनाव तो जीते किन्तु जिंदगी की जंग में हारे

UP News:ये सब चुनाव तो जीते किन्तु जिंदगी की जंग में हारे

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। पंचायत चुनाव की वोटिंग के बाद चुनाव के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे कई प्रत्याशी अपनी जीत का जश्न भी नहीं मना सके। मतगणना से पहले ही कुछ प्रत्याशियों की मौत हो चुकी है। किसी ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया तो किसी की अन्य बीमारी के चलते मौत हो गई। दो मई को मतगणना के बाद प्रत्याशी की जीत का ऐलान तो हुआ लेकिन जश्न मनाने के लिए प्रत्याशी अब दुनिया में नहीं था। प्रत्याशी की मौत के गम में उनके समर्थक भी मायूस थे। प्रत्याशी के घर में मातम छाया था। प्रत्याशी की मौत के बाद रिजल्ट आने को लेकर कई जगहों पर चुनाव दोबारा कराने का ऐलान किया गया है। मैनपुरी जिले में भी एक प्रत्याशी ने पंचायत चुनाव के दौरान ही दम तोड़ चुकी है। मतगणना से ठीक पहले महिला प्रत्याशी का निधन हो गया था। पंचायत चुनाव के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को ग्राम पंचायत नगला ऊसर के प्रधान पद के वोटों की गिनती हुई। गिनती के बाद प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं पिंकी देवी ने 115 वोटों से जीत हासिल कर ली। उन्होंने निवर्तमान प्रधान चंद्रावती को पराजित किया। चूंकि पिंकी देवी की मौत पहले ही हो चुकी है इसलिए परिणाम घोषित होने के बाद भी यहां फिर से चुनाव कराया जाएगा। प्रत्याशी की मौत होने के बाद जीत का परिणाम आया, फिर भी परिजन जीत का जश्न नहीं मना सके। ग्रामीण भी इस परिणाम को लेकर चर्चाएं करते नजर आए।
वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर के ग्राम प्रधान की सुनरा देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की।लेकिन जीत की खुशी उनके लिए मौत लेकर आई। जीत की सूचना मिलते ही आईसीयू में भर्ती सुनरा देवी की मौत हो गई। सुनरा देवी को 294 मत तथा प्रेमशीला को 291 मत मिला। मृत प्रधान सुनरा देवी का प्रमाणपत्र उनके पुत्र अजय यादव ने लिया। वही अमौत गांव के लालधारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी नीतू को 186 मतों से हराया। अमरोहा के गंगेश्वरी विकास खंड के गांव खनौरा में प्रधान पद की प्रत्याशी सविता पत्नी राजकुमार 165 वोट से चुनाव जीतीं लेकिन यह बदकिस्मती रही कि शुक्रवार रात उनका कोराना की वजह से निधन हो गया। आज उनकी जीत के ऐलान के बाद भी परिवार खुशी से दूर गम में डूबा रहा। देवरिया के विकास खण्ड भागलपुर की ग्राम पंचायत कपूरी एकौना से प्रधान पद की प्रत्याशी विमला देवी (55) की रविवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि दोपहर में आए चुनाव परिणाम में वह विजयी रहीं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular