जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार देर रात डीजल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो कर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा की ओर से आ रही इनोवा कार पर पलट गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम नवनीत चहल व एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रास्ते को सुचारू रूप से शुरू कराया। हादसा थाना नौझील क्षेत्र के माइलस्टोन 68 के समीप हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर (एचआर69-3433) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर आ गया और वहां से गुजर रही इनोवा कार संख्या एचआर 33डी 0961 पर पलट गया। टैंकर के इनोवा पर पलटने के कारण उसमें सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गयी। हादसा इतना भयंकर था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में इनोवा सवार गांव सफीदों जींद निवासी मनोज, बबिता, अभय, कोमल, कल्लू, हिमाद्रि और ड्राइव्रर राकेश की मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे कर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को निकलवाना शुरू कर दिया. एसएसपी ने यह भी बताया कि टैंकर डीजल का था और सड़क पर फैल गया था. इसी वजह से रिफायनरी की सेफ्टी यूनिट व दमकल मौके पर कार्य कर रही है, ताकि कोई और अनहोनी न हो।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
