Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:मड़ई में लगी आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

UP News:मड़ई में लगी आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मड़ई में आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि घायल महिला का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे गांव में मातम पसरा है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गाजीपुर के जमानिया थाना क्षेत्र के लहूआर गांव में बुधवार देर रात 2 बजे चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग गई। देखते- देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक कोई हो पाती है तक अंदर सो रहे तीन बच्चे और एक महिला चपेट में आ गए। दो बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि एक को गंभीर अवस्था में वाराणसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं झुलसी महिला का बनारस बीएचयू में इलाज चला है। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : बस में घुस गई अनियंत्रित बुलेरो, चालक जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular