Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:महिला सिपाही से छेड़खानी में पकड़े गए युवक ने की खुदकुशी

UP News:महिला सिपाही से छेड़खानी में पकड़े गए युवक ने की खुदकुशी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला सिपाही के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक ने जहर खाकर आात्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रभास नामक युवक को बाजार में एक महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी के आरोप में बुधवार को पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि प्रभास को पुलिस थाने लाया गया जहां बॉन्ड पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात को उसने कथित तौर पर जहर खाया और उसे जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई को पुलिस थाने में पीटा गया और उसने आत्मसम्मान के लिए यह कदम उठाया क्योंकि उसने छेड़खानी नहीं की थी। प्रभास द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कहा गया है कि उन्हें पुलिस स्टेशन में अपमानित किया गया और दस हजार रुपये लेकर रिहाई की गई। सिंह ने एएसपी राजीव दीक्षित को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular