वीमेन पावर लाइन की टीम ने भेष बदलकर बलिया से दबोचा
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। वीमेन पावर लाइन की टीम ने महिलाओं को अश्लील कॉल कर परेशान करने के आरोपित को बलिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बलिया का गड़वार निवासी शिव कुमार वर्मा है। आरोपित अलग-अलग जिलों की 20 महिलाओं को फोन करता था। इतना ही नहीं विरोध करने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। वीमेन पावर लाइन में तैनात इंस्पेक्टर गंगेश त्रिपाठी ने बताया कि 1090 पर महिलाओं ने फोन कर इसकी शिकायत की थी। कई बार काउंसिलिंग के बाद भी जब आरोपित में कोई सुधार नहीं हुआ तो इंस्पेक्टर अजय पाल ङ्क्षसह के नेतृत्व में एक टीम ने बलिया में दबिश दी। बलिया के गड़वार में टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपित शिव कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपित की स्टेशनरी की दुकान है। इसके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिले हैं। आरोपित ने बताया कि वह एक सिम से ही महिलाओं को नग्न होकर वीडियो कॉल करता था। यही नहीं आरोपित वाट््सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजता था। पीड़ित महिलाएं जब शिकायत करने की बात कहती थीं तो वह उन्हें ब्लैकमेल करता था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता था। छानबीन में पता चला कि शिव कुमार जिस सिम से महिलाओं को फोन करता था वह फर्जी आइडी से खरीदा गया था। संबंधित आइडी की जांच करने पर मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपित की लोकेशन ट्रेस की और बलिया के गड़वार पहुंची। वह पहुंचकर पुलिस ने अपना हुलिया बदला और आरोपित की रेकी की। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला है कि आरोपित ने 10 जिलों की महिलाओं को फोन किया था। उसने बताया कि वह कोई भी नंबर मिला देता था। अगर फोन कोई पुरुष उठाता था तो वह बात नहीं करता था, लेकिन महिलाओं के कॉल उठाते ही वह अश्लील बात शुरू कर देता था। आरोपित के खिलाफ लखनऊ से आठ, प्रयागराज से चार तथा मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर, बाराबंकी, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, आजमगढ़ व खीरी से एक-एक शिकायतें दर्ज हुई थीं। पुलिस उप महानिरीक्षक रविशंकर छबि ने अश्लील कॉल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वीमेन पावर लाइन की ओर से जून 2020 से अब तक कुल 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 1090 में महिलाओं को परेशान करने की कुल 370 शिकायतें मिली थीं, जिनका निस्तारण किया गया है। टीम ने आरोपितों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई है।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
