Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:महिलाओं और बच्चों पर गिरा मिट्टी का टीला, तीन की मौत

UP News:महिलाओं और बच्चों पर गिरा मिट्टी का टीला, तीन की मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के खानपुर क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी खोदने के दौरान महिलाओं और बच्चों पर मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में महिला, किशोरी और बालिका की मौत हो गई। स्याना इलाके की पुलिस क्षेत्राधिकारी अलका सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव ढलना और तिमारपुर की कुछ महिलाएं बच्चों के साथ रघुनाथपुर मार्ग पर स्थित मिट्टी के टीले से घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी। उन्होंने बताया कि मिट्टी का टीला एक ओर झुका हुआ था और मीनाक्षी के पति सुरेंद्र ने उसे वहां मिट्टी खोदने के लिए जाने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। इसके नीचे दबने से ढलना गांव निवासी 26 वर्षीय मीनाक्षी, तिमारपुर निवासी 14 वर्षीय कविता और आठ साल की दीपांशी दब गई। सूचना पर स्याना के उप जिला अधिकारी सुभाष सिंह और वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकालवाकर गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : कोरोना संक्रमित कर्मी को दफ्तर बुलाने वाले अधिशासी अभियंता निलंबित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular