Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:मयंक जैन बने गोण्डा के नए जिला जज, 14 अधिकारियों के...

UP News:मयंक जैन बने गोण्डा के नए जिला जज, 14 अधिकारियों के तबादले

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। हाईकोर्ट प्रशासन ने 14 जिला जजों, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, कॉमर्शियल कोर्ट व प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में मऊ के जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा को गाजियाबाद का जनपद न्यायाधीश, अमरोहा के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश शंकर लाल को मऊ का जिला जज, मेरठ के जिला जज मयंक कुमार जैन को गोण्डा का जनपद न्यायाधीश, गोण्डा के जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय को प्रतापगढ़ का जिला जज, प्रतापगढ़ के जिला जज अनिल कुमार झा को कानपुर देहात का जनपद न्यायाधीश, लखनऊ के जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा को मेरठ के जिला जज, सहारनपुर के जिला जज सर्वेश कुमार को लखनऊ का जनपद न्यायाधीश बनाया गया है। इसी तरह संभल के जनपद न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी को सहारनपुर का जिला जज, कॉमर्शियल कोर्ट मुरादाबाद के पीठासीन अधिकारी सतीश कुमार को संभल का जिला जज, रमाबाईनगर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय को कॉमर्शियल कोर्ट मुरादाबाद का पीठासीन अधिकारी, बरेली के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी कौशलेंद्र यादव को शाहजहांपुर का जिला जज, इटावा के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी आलोक कुमार तिवारी को बलिया का जिला जज, बिजनौर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी विजेंद्र सिंह को कुशीनगर का जिला जज और मुरादाबाद के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लल्लू सिंह को अलीगढ़ की कॉमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular