बूथ से 200 मीटर की दूरी पर खड़ा करना होगा वाहन
प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिला प्रशासन इस बात का ख्याल रख रहा है कि लोगों को मतदान के लिए आने-जाने में कोई परेशानी न हो। यदि कोई गांव में जाकर मतदान करना चाहता है तो वह अपने साधन से जा सकेगा। उसके वाहन को कहीं रोका-टोका नहीं जाएगा। पर, यदि कोई किसी प्रत्याशी के पक्ष में बार-बार मतदाताओं को लाएगा-ले जाएगा तो उसके वाहन को सीज कर दिया जाएगा। साथ ही मालिक पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। मतदान स्थल तक आने-जाने को लेकर मतदाताओं में काफी भ्रम की स्थिति रहती है। वाहनों के संचालन को लेकर सभी के मन में संशय रहता है। हालांकि पंचायत चुनाव में अधिकतर मतदाता गांव में ही रहते हैं लेकिन कई मतदाता मतदान के दिन ही शहर से जाकर वोट देते हैं। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई अपने वाहन से मतदान करने जा रहा है तो उसे न रोका जाए। जिला पंचायत सदस्यों को प्रचार के लिए एक वाहन की अनुमति दी गई है। उन्हें 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा।
शारीरिक रूप से स्वस्थ मतदाताओं को बूथ से 200 मीटर की दूरी पर वाहन खड़ा कर देना होगा। पर, चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग मतदाता वाहन से बूथ तक जा सकेंगे। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी यह सुविधा होगी। यदि कोई दृष्टिबाधित मतदाता होगा तो उसके साथ एक सहायक को जाने की अनुमति होगी। सहायक उसके परिवार का सदस्य हो सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन का कहना है कि मतदान के लिए अपने वाहन से जाने वाले मतदाताओं को नहीं रोका जाएगा। पर, यदि प्रत्याशी या उनके समर्थक बार-बार मतदाताओं को लाएंगे-ले जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों को मतदान स्थल तक वाहन से जाने की छूट होगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
