प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह के कोरोना संक्रमित होने के चलते शासन ने भारती सिंह को बुलंदशहर का कार्यवाहक एसएसपी बनाया है। 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की कमांडेंट भारती सिंह अगले आदेशों तक एसएसपी बुलंदशहर का कार्यभार संभालेंगी। वहीं, लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में 11 डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनके साथ ही तीन मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हैं। यह सभी सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच करते समय संक्रमित हुए हैं। गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। डीएम ने यहां के ग्रेटर नोएडा के सभी स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तत्काल सभी स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिया। अब भी अगर कोई स्विमिंग पूल चालू पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश है।
