प्रादेशिक डेस्क
जौनपुर। जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट से 2014 से 19 तक भाजपा सांसद रहे रामचरित्र निषाद का बीतीरात नोएडा में निधन हो गया। वे पिछले 1 सप्ताह से कोरोना से संक्रमित थे और नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत की सूचना मिलते ही जिले में उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रामचरित्र निषाद की राजनीतिक पारी 2009 से शुरू हुई। उन्होंने 2009 में अपना दल से चुनाव लड़ा और पराजय मिली। 2014 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली और मछली शहर लोकसभा सुरक्षित सीट से चुनाव जीते। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी से तीन बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज को पराजय मिली। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रामचरित निषाद को टिकट नहीं दिया जिसके कारण उन्होंने नाराज होकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा और मिर्जापुर जिले से अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें हार मिली। जब रामचरित्र निषाद सांसद थे तो उस समय जाति आरक्षण के मामले को लेकर विवादों के घेरे में आ गए। उनके खिलाफ समाजसेवी कार्यकर्ता दिलीप बलवानी ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया कि श्री निषाद ने जाति को छुपाते हुए अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ लेते हुए चुनाव लड़ा। रामचरित्र निषाद की पत्नी दिल्ली में सर्विस में है। वहीं पर रामचरित्र निषाद ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र ले लिया था। रामचरित्र निषाद के निधन की सूचना मिलते ही सपा खेमे में मायूसी छा गए जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव वह अन्य ने गहरा शोक जताया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
