प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। प्रदेश की सत्ता के सेमीफाइनल माने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के 16 निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। इनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। शनिवार को नामांकन दिन में 11 बजे से तीन बजे तक हो रहा था।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ गोरखपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मऊ, सहारनपुर,आगरा, एटा, अमरोहा, बलरामपुर, गोंडा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, झांसी, भदोही चित्रकूट व मेरठ में किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। भाजपा के आगरा से मंजू भदौरिया, गाजियाबाद से ममता त्यागी, मुरादाबाद से डॉ. शेफाली सिंह, बुलंदशहर से डॉ. अंतुल तेवतिया, ललितपुर से कैलाश निरंजन, मऊ से मनोज राय, चित्रकूट से अशोक जाटव, गौतमबुद्ध नगर से अमित चौधरी, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, गोरखपुर से साधना सिंह, बलरामपुर से आरती तिवारी, झांसी से पवन कुमार गौतम, गोंडा से घनश्याम मिश्रा, मेरठ से गौरव चौधरी, बांदा से सुनील पटेल तथा अमरोहा से ललित तंवर जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। समाजवादी पार्टी अपना गढ़ इटावा बचाने में सफल रही है, जहां पर अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशू के खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं किया। बुलंदशहर से भाजपा की डॉ अंतुल तेवतिया, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के गृह जनपद मुरादाबाद से डा. शैफाली सिंह, मेरठ से गौरव चौधरी,गाजियाबाद से ममता त्यागी, बलरामपुर से 21 वर्षीया आरती तिवारी, गौतमबुद्ध नगर में भाजपा के अमित चौधरी, मऊ से मनोज राय, गोरखपुर से साधना सिंह, चित्रकूट से अशोक जाटव, झांसी से पवन कुमार गौतम, गोंडा से घनश्याम मिश्र, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा तथा ललितपुर से कैलाश निरंजन के खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। यहां पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

यह भी पढें : सपा के 11 जिलाध्यक्ष पार्टी से बर्खास्त
इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे जिले भी हैं जहां पर बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किया गया है। जौनपुर में भाजपा व अपना दल की संयुक्त उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह तथा पूर्व सांसद हरिवंश सिंह की बहू नीलम ने भी नामांकन किया है। यहां पर अपना दल से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जबकि समाजवादी पार्टी से निशी यादव ने पर्चा भरा है। नीलम सिंह तथा श्रीकला सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं। प्रतापगढ़ से चार और उन्नाव ने तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्नाव से अरुण सिंह ने भी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी शकुन सिंह के खिलाफ नामांकन कर दिया है। अयोध्या में भाजपा रोली सिंह व समाजवादी पार्टी से इंदू सेन यादव ने नामांकन किया। उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कुल 3050 जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इनमें से समाजवादी पार्टी के 747, भारतीय जनता पार्टी के 666, बहुजन समाज पार्टी के ड्ढ322, कांग्रेस के 77, आम आदमी पार्टी के 64 और 1174 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे। अब 75 जिला पंचायत अध्यक्षों में 17 का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जिनमें से 16 भाजपा तथा एक समाजवादी पार्टी का है। 75 में से अब 58 जिलों में चुनाव के बाद विजेता तय होगा। जिसमें भी मुख्य लड़ाई में भाजपा तथा समाजवादी पार्टी ही हैं।

यह भी पढें : बाइक से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, छह की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
