Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:भाजपा विधायक को पाक से मिली जान से मारने की धमकी

UP News:भाजपा विधायक को पाक से मिली जान से मारने की धमकी

देवेश शर्मा

इटावा। उप्र के इटावा से सदर भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी ने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। आनन-फानन फोन पर आए मैसेज के नंबर को जब ट्रेस किया गया तो वह पाकिस्तान निकला। फोन पर आए धमकी भरे मैसेज से जिले में हड़कंप मच गया। मैसेज में परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे मैसेज के बाद से विधायक और उनका परिवार पूरी तरह दहशत में है। विधायक ने मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से की।

यह भी पढें : सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर

उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति की सभापति और इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया के पास शनिवार की देर रात पाकिस्तान के एक नंबर से मैसेज आया। विधायक ने जब मैसेज को खोलकर पढ़ा तो उसमें विधायक समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी लिखी थी। मामले की सूचना विधायक ने तुरंत डीएम और एसएसपी को दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। धमकी भरे नंबर की जब जांच पड़ताल की गई तो वह पड़ोसी मुल्म पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नाम से निकला।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular