प्रादेशिक डेस्क
मुरादाबाद। कृषि कानून के विरोध के बीच आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसान रामपुर में रोके जाने से भड़क गए। उन्होंने पुलिस के बैरियर तोड़ डाले। एसपी रामपुर ने रोकने की कोशिश की तो किसान उनसे भी भिड़ गए। हालात इतने खराब हुए कि रामपुर एसपी को मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी से भागकर जान बचानी पड़ी। इस बीच मुरादाबाद के एसएसपी के पैर में चोट आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर उनको क्षतिग्रस्त भी कर दिया। हाईवे पर जगह-जगह हंगामा व पुलिस से टकराव के बीच किसान मूंढापांडे टोल प्लाजा पहुंच गए। यहां उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। किसान किसी भी कीमत पर दिल्ली जाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर आईजी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर थे। देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच किसानों की बातचीत जारी थी। जाम के मद्देनजर हाईवे पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। वहीं दूसरी ओर किसान आंदोलन को देखते ही मंडल भर के टोल प्लाजा पर फोर्स बढ़ा दी गई है। दिल्ली आंदोलन में भाग लेने के लिए मंगलवार दोपहर बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, लखीमपुर, गोला, बलिया के काफी संख्या में किसान रामपुर पहुंचे। पहले से तैयार रामपुर पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों की पुलिस से झड़प शुरू हो गई। बवाल बढ़ने पर एसपी रामपुर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसान बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस और किसानों के बीच टकराव की नौबत आ गई।
यह भी पढ़ें : गोण्डा के ARTO समेत 21 ARTO के तबादले

जानकारी पाकर एसएसपी मुरादाबाद भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने किसानों को रोकने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हुए। किसानों ने बैरियर तोड़ डाले। पुलिस की गाड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। रामपुर एसपी से भी किसानों की झड़प हो गई। इस बीच मुरादाबाद एसएसपी के पैर में चोट भी आई है। किसी तरह रामपुर एसपी ने मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। किसान हाईवे पर पुलिस के बैरियर तोड़ते हुए मूंढापांडे टोल प्लाजा पहुंच गए। यहां उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। घटना के मद्देनजर हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए जोया टोल प्लाजा की घेराबंदी की गई। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में मुस्तैद कर दिए गए। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। किसानों के वाहनों को रोकने के लिए टोल की एक साइड बंद कर दी गई। पुलिस ने बड़े वाहनों को टोल पर रोक दिया। छोटे वाहनों को निकालने के लिए टोल की दो साइडों को खाली कराया गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर दूर तक जाम की स्थिति बनी रही। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। किसान दिल्ली को कूच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बस्ती जिला प्रशासन को मिला प्रतिष्ठित ‘स्काच एवार्ड’
पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली के दिल्ली कूच कर रहे किसानों के रामपुर तथा मुरादाबाद की सीमा पर रोके जाने पर हंगामा करने की सूचना पर अमरोहा पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अफसर भारी पुलिस बल के साथ जोया टोल प्लाजा पर पहुंच गए। टोल प्लाजा पर वाहनों को रोकने के लिए टोल की एक साइड पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। छोटे वाहनों को निकलने के लिए टोल की दो लेन को खाली करा लिया गया। जोया टोल प्लाजा पर डीएम उमेश मिश्र, एसडीएम सदर शशांक चौधरी, एसडीएम धनौरा सहित सुहित पुलिस अफसर मौके पर मुस्तैद रहे। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात हैं। मुरादाबाद की ओर से आ रहे बड़े वाहनों को रोका गया। इस दौरान कुछ किसान वाहन से जोया टोल प्लाजा पहुंचे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर वापस कर दिया गया। दिल्ली के लिए कूच नहीं करने दिया गया। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए जोया टोल प्लाजा छावनी में तब्दील रहा। टोल प्लाजा पर बड़े वाहनों के रोकने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। नेशनल हाईवे पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
यह भी पढ़ें : श्रावस्ती समेत चार जिलों के खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी निलम्बित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
