प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। यूपी के फिरोजाबाद में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला अपने भाई और भाभी के साथ अचानक दुकान पर पहुंची। दुकान पर बैठे युवक से पहले महिला की कहासुनी हुई इसके बाद उसने चप्पलें बरसानी शुरू कर दी। दुकान पर हंगामा होते देख राहगीर रुक गए। दुकान पर बैठे युवक पर चप्पलें पड़ती देखकर उसका दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचा तो महिलाओं ने उस पर भी हमला बोल दिया। पहले तो किसी को मामला समझ ही नहीं आया है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर पता चला कि जिस युवक को महिला पीट रही थी वह उसका पति था। महिला का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। महिला को सूचना मिली थी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसी से गुस्साई महिला दुकान पर पहुंची और अपने पति को चप्पलों से धुन डाला।
यह भी पढें : डीएम ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट का लिया जायजा
मामला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। पालिका के सामने एक जन सेवा केंद्र संचालित करने वाला ब्रजमोहन का पत्नी गिरजेश से आठ साल से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ भरण पोषण का मुकदमा भी न्यायालय में अपील की हुई है। पत्नी का आरोप है कि लॉक डाउन में उसके रहते पति ने दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो वह अपने भाई करन कुमार निवासी नगला भाट थाना मक्खनपुर, भाभी संध्या, चार अन्य लोगों के साथ ब्रजमोहन की दुकान पर पहुंच गई और पति के साथ गाली गलौज करने लगी। मामला इतना बिगड़ गया कि पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर पति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। अचानक से हुई घटना से बाजार में अफ़रा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के दौरान ब्रजमोहन के दोस्त ने बीच बचाव का प्रयास किया तो महिलाओं ने उसे भी चप्पलों से धुन दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ब्रज मोहन, उसकी पत्नी गिरजेश, साले करन और सलहज संध्या को पकड़कर थाने ले गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि चारों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढें : तो जल्द आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर! क्या बोले IIT के वैज्ञानिक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
