Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात युवक और चार युवतियां गिरफ्तार

UP News:बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात युवक और चार युवतियां गिरफ्तार

व्हाट्सअप पर युवतियों की फोटो भेजकर बुलाते थे ग्राहक

प्रादेशिक डेस्क

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-12 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस ने शनिवार दोपहर को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन संचालकों सहित सात युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि चार युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामान मिला है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-12 स्थित गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। गेस्ट हाउस में युवक-युवतियों आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
पुलिस ने मौके से सात युवकों और चार युवतियों को पकड़ा। आरोपी युवकों में गेस्ट हाउस संचालक सहारनपुर निवासी विशाल कम्बोज, बिहार निवासी राजन और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विपुल शामिल है, जबकि अन्य आरोपी की पहचान रिजवान निवासी खुर्रमनगर लखनऊ, सुमित कुमार व आकाश निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। जिस गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई है, उसके तीन फ्लोर में आठ कमरे हैं। यह सेक्टर-77 निवासी व्यक्ति का है। पुलिस को यहां से 1 हजार से अधिक शराब व बीयरें की बोतलें मिली है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लिए हैं। सातों आरोपी और चारों युवतियां इसी तीन मंजिला मकान में रहते हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी छह महीने से गेस्ट हाउस को किराए पर लेकर देह व्यापार कर रहे थे। मुख्य आरोपी विशाल काम्बोज ने सितंबर 2020 में 70 हजार रुपये महीने पर मकान को किराये पर लिया था। आरोपी बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों की युवतियों से देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस को गेस्ट हाउस से बिहार की एक, मुजफ्फरनगर की एक और पश्चिम बंगाल की दो युवतियां मिली हैं। पैसों के लालच में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था।
आरोपी संचालक व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से बातचीत करते थे। बातचीत करने के बाद व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजी जाती थी। ग्राहकों को गेस्ट हाउस पर बुलाने के अलावा युवतियों को अन्य जगहों पर भी भेजा जाता था। इसके एवज में ग्राहकों से आरोपी दो से तीन हजार रुपये लेते थे। पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि विशाल पहले ओयो के जरिए ग्राहकों को ढूंढ़ता था। ओयो के जरिए बुकिंग करके आने वाले लोगों को विशाल और दूसरे आरोपी युवतियां उपलब्ध कराते थे। पिछले कुछ समय से आरोपियों ने ओयो के जरिए बुकिंग करना बंद कर दिया था। अब आरोपियों ने मकान को ही गेस्ट हाउस के नाम से सोशल मीडिया के विभिन्न वेबसाइटों पर दर्ज करा दिया था।

यह भी पढें : बोलेरो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो बारातियों की मौत

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular