प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। उप्र के महराजगंज जिले के निचलौल-सिसवा मार्ग पर रमपुरवां गांव के पास गुरुवार देर शाम एक बोलेरो व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बोलेरो में सवार छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बोलेरो चालक समेत चार घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बोलेरो कुशीनगर जिले के पिपरा थाना के खैरी गांव से बारात लेकर निचलौल की ओर आ रही थी। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट खाली कर जहदा की ओर से सिसवा जा रही थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। बोलेरो कुशीनगर जिले के खैरी गांव से निचलौल के पास बारात लेकर जा रही थी। इसमें सवार विनोद प्रसाद (42) और राजेश यादव (45) दोनों निवासी ग्राम खैरी थाना नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल आनंद, रामाशीष, कमलेश व जाहिद अंसारी को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोठीभार पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया। कोठीभार एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बोलेरो व ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
