Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बेटी के अपहरण की FIR नहीं लिखने पर पिता ने की...

UP News:बेटी के अपहरण की FIR नहीं लिखने पर पिता ने की खुदकुशी

दारोगा के सुसाइड नोट फाड़ने पर गांव में बवाल

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। आंवला के एक गांव में रहने वाली युवती आठ अप्रैल को लापता हुई तो पिता अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। आरोप है कि रामनगर चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह, पिता को ही अपमानित कर भगा दिया। जिस खाकी से मदद की आस थी, जब उसी ने अपमानित कर भगा दिया तो मायूस पिता ने तनाव में आ गए। इसी वजह से सोमवार सुबह उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें चौकी इंचार्ज पर अभद्रता की बात लिखी थी।
आरोप है कि सुबह नौ बजे मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने सुसाइड में खुद पर लगे संगीन आरोप देखने के बाद उसे फाड़ दिया। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को बंधक बना लिया। उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। तनाव बढ़ने पर ग्रामीणों ने दरोगा और सिपाहियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। गांव के एक किसान की बेटी चार दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। गांव से एक युवक भी गायब था। बेटी भगाने के संदेह के साथ किसान ने आंवला थाने की चौकी रामनगर में तहरीर दी, लेकिन एफआइआर नहीं लिखी गई। आरोप है कि उन्हें अपमानित करके भगा दिया गया। सोमवार को उनका शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। गांव के लोगों ने शव को नीचे उतारा। कपड़ों की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला।
सुसाइड नोट में रामनगर के दारोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। पता चलने पर दारोगा मौके पर पहुंचा और सुसाइड नोट को फाड़ दिया। इस पर ग्रामीणों ने उसे घेर कर बंधक बना लिया। दरोगा को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया। पथराव में कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पथराव व हंगामे की सूचना पाकर एसपी देहात व सीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने आक्रोशित ग्रामीणों को चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि ग्रामीण अब शांत हैं। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular