Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली

UP News:बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली

प्रादेशिक डेस्क

आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तिरोली गांव के पास तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे सपा नेता को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उन्हें वाराणसी लेकर गए हैं। देवगांव कोतवाली के रामचंद्रपुर निवासी श्याम कन्हैया यादव (40) सपा से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में देवगांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। बुधवार शाम हो तेरहवीं में शामिल होने के लिए गांव रसूलपुर दुधारा उर्फ चौकी गए थे। वापस लौटते समय लगभग 7ः45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने तिरोली गांव के पास उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके बांह और पीठ में गोली लगी है। आनन-फानन में उन्हें सीएससी लालगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे वाराणसी ले गए हैं।बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में देवगांव कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच की रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढें : कुष्ठ रोगियों को गुलदस्ता भेंटकर DM ने किया स्वागत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular