Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:बिल संग्रहण से महिलाओं के विकास को लगेंगे पंख

UP News:बिल संग्रहण से महिलाओं के विकास को लगेंगे पंख

देवेश शर्मा

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं का बिजली बिल वसूली हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में शुक्रवार को किया गया। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं रोज नई ऊंचाई को छू रही है। बिजली बिल संग्रहण करने का कार्यक्रम पारम्परिक रूप से पुरुषों द्वारा किया जाता रहा है। सरकार की अभिनव पहल के तहत बिल संग्रहण का कार्य अब समूह की महिलाएं करेंगी। इनको साल भर नियमित रोजगार व आमदनी प्राप्त होगी। जिससे महिलाओं में स्वावलंबन के साथ-साथ आत्म विश्वास पैदा होगा। जो हम सब के लिए गौरव की बात है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजा गणपति आर. ने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अधिकारियों को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की लाभ पहुंचाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular